Rajasthan CET Results 2025, राजस्थान सीईटी रिजल्ट जारी, यहां से करे चेक

Rajasthan CET Results 2025

Rajasthan CET Results 2025

Rajasthan CET Results 2025 राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर का परिणाम जारी, राजस्थान सीईटी स्नातक स्तर का परिणाम 12 फरवरी को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाईट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दे की यह परीक्षा 27 और 28 सितंबर 2024 को आयोजित कारवाई गई थी। परीक्षा आयोजित होने के बाद उम्मीदवार परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका परिणाम जारी कर दिया गया है।

Rajasthan CET Results 2025

आपको बता दे की 27 और 28 सितंबर 2024 को परीक्षा समाप्त होते ही इसकी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और यह जान सकें कि उन्होंने कितने प्रश्न सही हल किए हैं। परिणाम के माध्यम से आपको यह पता चलेगा कि आपने कितने अंक प्राप्त किए हैं और परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन का क्या प्रभाव पड़ा है। इन सभी विवरणों की पूरी जानकारी हम आपको इस लेख में प्रदान करेंगे।

स्नातक स्तर की CET परीक्षा का आयोजन 27 और 28 सितंबर 2024 को दो चरणों में सफलतापूर्वक किया गया था। यह परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि यह कब घोषित होगा। ऐसे में हम आपको सूचित कर दें कि इसका परिणाम 12 फरवरी 2025 को जारी कर दिया गया है।

Process to check Rajasthan CET Level Result:

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ सेक्शन में जाएं और ‘समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) – 2024’ के परिणाम लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपनी SSO ID और पासवर्ड दर्ज करें।

सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Home Page