Mahila Supervisor Bharti 2024 : महिला सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती को लेकर बड़ी खबर

Mahila Supervisor Bharti 2024

पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकता) सीधी भर्ती-2024- Mahila Supervisor Bharti 2024 समेकित बाल विकास सेवाएं, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान के लिए राजस्थान महिला एवं बाल विकास में पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) Mahila Supervisor Anganwadi Worker 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र (Online Application Form) आमंत्रित किये गए थे।

Mahila Supervisor Bharti 2024
Mahila Supervisor Bharti 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह विज्ञापन गैर अनुसूचित क्षेत्र के 175 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 27 कुल 202 पदों पर जारी किया गया था। अब इसमें नवीन 52 पदों को शामिल कर अब कुल 254 पदों (गैर अनुसूचित क्षेत्र के 213 पद एवं अनुसूचित क्षेत्र के 41 पद) पर संशोधित विज्ञापन जारी किया गया है। संशोधित विज्ञापन डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस पोस्ट में उपलब्ध करवाया गया है।

Mahila Supervisor Bharti 2024 Press Note

आपको बता दें की राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन ने ट्वीट करके बताया था की इस भर्ती के लिए 15 हजार आवेदन प्राप्त हुए है। और इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 जून 2024 को किया गया था। पर्यवेक्षक (महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता) भर्ती परीक्षा में 254 पदों के लिए लगभग 15 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए थे।

इन पदों पर केवल वे महिला अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र थे, जिनको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव प्राप्त है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से लिए गए थे।

पद का नामगैर अनुसूचित क्षेत्रअनुसूचित क्षेत्रकुल पद
पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) Mahila Supervisor Anganwadi Worker 2024213 41 254

Official Notification

Leave a Comment