Odisha Police Constable Recruitment
ओडिशा पुलिस ने विभिन्न OSAP / IR / SIR / SS बटालियनों में सिपाही / कांस्टेबल की भर्ती Odisha Police Constable Recruitment के लिए ओडिशा पुलिस में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वे ऑफिसियल वेबसाईट के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि 23 सितंबर 2024 निर्धारित की गई है जबकि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों में सुधार / संशोधन 16 अक्टूबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक किए जा सकेंगे।
राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा पुलिस विभिन्न OSAP / IR / SIR / SS बटालियनों में सिपाही / कांस्टेबल के पद पर 1360 पदों के लिए भर्ती करने जा रही है। आयु, शैक्षिक योग्यता, प्रत्येक बटालियन के लिए श्रेणीवार रिक्तियां, मोड, योजना और परीक्षा का पाठ्यक्रम आदि दर्शाने वाले पात्रता मानदंड के साथ एक विस्तृत विज्ञापन 23.09.2024 (सुबह 10:00 बजे) से ओडिशा पुलिस की वेबसाइट www.odishapolice.gov.in पर उपलब्ध हो गई है।
Odisha Police Constable Recruitment Qualification
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को अवश्य देखें। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
Odisha Police Constable Recruitment Vacancy Details
ओडिशा पुलिस विभाग द्वारा यह विज्ञापन कुल 1360 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए यह विज्ञापन जारी किया गया है। पदों का वर्गीकरण नीचे टेबल में दिया गया है। केटेगरी वाइज़ पदों के वर्गीकरण के लिए आवेदन करने से पूर्व ऑफिसियल विज्ञापन को अवश्य देखें।
Post Name | Total |
OSAP 1st Bn., Dhenkanal | 99 |
OSAP 3rd Bn., Koraput | 101 |
OSAP 4th Bn., Rourkela | 150 |
OSAP 5th Bn., Baripada | 123 |
OSAP 6th Bn., Cuttack | 118 |
OSAP 7th Bn., Bhubaneswar | 113 |
OSAP 8th Bn., Chhatrapur | 170 |
Spl. Security Bn. Bhubaneswar | 52 |
OSAP 3rd SS Bn., Gajapati | 41 |
OSAP 4th SS Bn., Malkanagiri | 95 |
1st IR Bn., Koraput | 26 |
2nd IR Bn., Rayagada | 00 |
3rd IR Bn., Jajpur | 81 |
7th SIR Bn., Koraput | 09 |
8th SIR Bn., Bhanjanagar | 51 |
09th SIR Bn., Kalahandi | 96 |
Official Notification – Click Here